Hindi Essay “Abraham Lincoln”, “ अब्राहम लिंकन” Hindi Essay for Class 9, Class 10, Class 12 and other Classes Exams.

अब्राहम लिंकन

Abraham Lincoln 

‘अब्राहम लिंकन’ का जन्म 12 फ़रवरी, 1809 में केंटकी (संयुक्त राज्य अमेरिका) में हुआ था। उनका जन्म एक गरीब अश्वेत परिवार में हुआ था जिसके पास रहने को न अच्छा घर था और न ही बच्चों को शिक्षा प्राप्त कराने का कोई साधन। वे अपने प्रयत्न से विभिन्न स्थानों से पुस्तकें मांगकर रात को चूल्हे की आग के प्रकाश में पढ़कर ज्ञान प्राप्त किया करते थे। अब्राहम लिंकन अमेरिका के राष्ट्रपति थे। अब्राहम लिंकन अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल 1861 से 1865 तक था। वे एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ पुस्तक-प्रेमी, गंभीर विचारक और लेखक भी थे। उन्होंने देश को सदा के लिए दो भागों में बँटने से बचाया और भयंकर रूप से अमानवीय गुलाम प्रथा से भी देश को मुक्ति दिलाई। अब्राहम लिंकन ने अमेरिका को उसके सबसे बड़े संकट – गृहयुद्ध से पार लगाया। अमेरिका में दास प्रथा के अंत का श्रेय लिंकन को ही जाता है। उनका निधन 15 अप्रैल, 1865 में हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.