Ancient India History Notes on “Anglo-Sikh War”, “आंग्ल-सिक्ख युद्ध” History notes in Hindi for class 9, Class 10, Class 12 and Graduation Classes

आंग्ल-सिक्ख युद्ध

Anglo-Sikh War

भारत के इतिहास में दो सिक्ख युद्ध हुए हैं। इन दोनों ही युद्धों में सिक्ख अंग्रेज़ों से पराजित हुए और उन्हें अंग्रेज़ों से उनकी मनमानी शर्तों के अनुसार सन्धि करनी पड़ी। प्रथम युद्ध में पराजय के कारण सिक्खों को अंग्रेज़ों के साथ 9 मार्च, 1846 ई. को ‘लाहौर की सन्धि’ और इसके उपरान्त एक और सन्धि, ‘भैरोवाल की सन्धि’ 22 दिसम्बर, 1846 ई. को करनी पड़ी। इन सन्धियों के द्वारा ‘लाल सिंह’ को वज़ीर के रूप में अंग्रेज़ों ने मान्यता प्रदान कर दी और अपनी एक रेजीडेन्ट को लाहौर में रख दिया। महारानी ज़िन्दा कौर को दलीप सिंह से अलग कर दिया गया, जो की दलीप सिंह की संरक्षिका थीं। उन्हें ‘शेखपुरा’ भेज दिया गया। द्वितीय युद्ध में सिक्खों ने अंग्रेज़ों के आगे आत्म समर्पण कर दिया। दलीप सिंह को पेन्शन प्रदान कर दी गई। उसे व रानी ज़िन्दा कौर को 5 लाख रुपये वार्षिक पेन्शन पर इंग्लैण्ड भेज दिया गया। जहाँ पर कुछ समय बाद ही रानी ज़िन्दा कौर की मृत्यु हो गई।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.