Indian Geography Notes on “Indus River”, “सिन्धु नदी” Geography notes in Hindi for class 9, Class 10, Class 12 and Graduation Classes

सिन्धु नदी

Indus River

लम्बाई (कि.मी.)     2,880 (709)

उद्गम स्थान     मानसरोवर झील के निकट (तिब्बत)

सहायक नदियाँ     सतलुज, व्यास, झेलम, चिनाब, रावी, शिंगार, गिलगित, श्योक

प्रवाह क्षेत्र (सम्बन्धित राज्य)     जम्मू और कश्मीर, लेह

सिन्धु नदी संसार की प्रमुख नदियों में से एक है। तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब नामक जलधारा सिन्धु नदी का उद्गम स्थल है। इस नदी की लंबाई प्रायः 3,200 किलोमीटर है। यहाँ से यह नदी तिब्बत और कश्मीर के बीच बहती है। नंगा पर्वत के उत्तरी भाग से घूम कर यह दक्षिण पश्चिम में पाकिस्तान के बीच से गुजरती है और फिर जाकर अरब सागर में मिलती है।

इतिहास

वैदिक संस्कृति में सिंधु नदी तथा मानसरोवर का उल्लेख अत्यंत श्रद्धा के साथ किया जाता रहा है। तिब्बत, भारत और पाकिस्तान से होकर बहने वाली इस नदी में कई अन्य नदियां आकर मिलती हैं , जिनमें क़ाबुल नदी, स्वात, झेलम, चिनाब, रावी और सतलुज मुख्य हैं। हिमालय की दुर्गम कंदराओं से गुजरती हुई, कश्मीर और गिलगिट से होती यह पाकिस्तान में प्रवेश करती है और मैदानी इलाकों में बहती हुई 1610 किमी का रास्ता तय करती हुई कराची के दक्षिण में अरब सागर से मिलती है। इस नदी ने पूर्व में अपना रास्ता कई बार बदला है। 1245 ई. तक यह मुल्तान के पश्चिमी इलाके में बहती थी। मु्ल्तान में चिनाब के किनारे पर श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब की याद में एक सूर्य मंदिर बना है। इसका वर्णन महाभारत में भी है। इस मंदिर का स्वरूप कोणार्क के सूर्य मंदिर से मिलता जुलता है। सिंधु भारत से बहती हुई पाकिस्तान में 120 किमी लंबी सीमा तय करती हुई सुलेमान के निकट पाक-सीमा में प्रवेश करती है। भारत में भी इसके पानी से काफ़ी सिंचाई होती है ।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.