Indian Geography Notes on “Geographical situation of India” Geography notes in Hindi for class 9, Class 10, Class 12 and Graduation Classes

भौगोलिक स्थिति

Geographical situation of India

पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध में 804‘ उत्तरी आक्षांश 3706 उत्तरी अक्षांश तथा 6807‘ पूर्वी देशान्तर से 97025‘ पूर्वी देशान्तर के बीच 32,87,782 वर्ग किमी क्षेत्रफल पर विस्तृत भारत हिन्द महासागर के उत्तरी में स्थित है। इस प्रकार इसका अक्षांशीय तथा देशान्तरीय विस्तार लगभग 300 है। भारत की मुख्य भूमि से दूर अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का दक्षिणतम बिन्दु ‘इन्दिरा प्वाइंट’ 6030‘ उत्तरी अक्षांश पर ग्रेट निकोबार में स्थित है।

8201/2 पूर्वी देशान्तर इसके लगभग मध्य से होकर गुजरती है, जो कि देश का मानक समय भी है। पूर्व से पश्चिम तक इसकी लम्बाई 2,933 किमी तथा उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 3,214 किमी है। इसकी स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किमी तथा द्वीप सहित जलीय सीमा की लम्बाई 7516,6 किमी है। मुख्य धरातलीय भाग की समुद्री सीमा की लम्बाई 6100 किमी है। यदि अंडमान-निकोबार तथा लक्षद्वीप द्वीप समूहों को भी सम्मिलित किया जाए तो भारत की तटीय सीमा 7516.6 किमी हो जाती है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है। इससे बड़े 6 देश हैं – रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमरीका, ब्राजील तथा आस्ट्रेलिया। इसके विपरीत भारत पाकिस्तान से 4 गुना, फ्रांस से 6 गुना, जर्मनी से 9 गुना तथा बांग्लादेश से 23 गुना बड़ा है। भारत का धुर दक्षिणी भाग भूमध्य रेखा से मात्र 876 किमी दूर है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.