Hindi Poem of Ramnaresh Tripathi’“Vah Desh kon sa hai, “वह देश कौन-सा है” Complete Poem for Class 10 and Class 12

वह देश कौन-सा है – रामनरेश त्रिपाठी

Vah Desh kon sa hai – Ramnaresh Tripathi

मन मोहनी प्रकृति की गोद में जो बसा है।

 सुख स्वर्ग-सा जहाँ है वह देश कौन-सा है।।

 जिसका चरण निरंतर रतनेश धो रहा है।

 जिसका मुकुट हिमालय वह देश कौन-सा है।

 

 नदियाँ जहाँ सुधा की धारा बहा रही हैं।

 सींचा हुआ सलोना वह देश कौन-सा है।।

 

 जिसके बड़े रसीले फल कंद नाज मेवे।

 सब अंग में सजे हैं वह देश कौन-सा है।।

 जिसमें सुगंध वाले सुंदर प्रसून प्यारे।

 दिन रात हँस रहे है वह देश कौन-सा है।।

 मैदान गिरि वनों में हरियालियाँ लहकती।

 आनंदमय जहाँ है वह देश कौन-सा है।।

 जिसके अनंत धन से धरती भरी पड़ी है।

 संसार का शिरोमणि वह देश कौन-सा है।।[5]

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.