Hindi Poem of Suryakant Tripathi “Nirala” “Dalit Jan par Karo Karuna ”, “दलित जन पर करो करुणा” Complete Poem for Class 10 and Class 12

दलित जन पर करो करुणा -सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

Dalit Jan par Karo Karuna – Suryakant Tripathi “Nirala”

 

दलित जन पर करो करुणा।
दीनता पर उतर आये
प्रभु, तुम्हारी शक्ति वरुणा।

हरे तन मन प्रीति पावन,
मधुर हो मुख मनोभावन,
सहज चितवन पर तरंगित
हो तुम्हारी किरण तरुणा

देख वैभव न हो नत सिर,
समुद्धत मन सदा हो स्थिर,
पार कर जीवन निरंतर
रहे बहती भक्ति वरूणा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.