Hindi Poem of Jayshankar Prasad “Arun Yah Mudhmay Desh Hamara”, “अरुण यह मधुमय देश हमारा” Complete Poem for Class 10 and Class 12

अरुण यह मधुमय देश हमारा

Arun Yah Mudhmay Desh Hamara

 

अरुण यह मधुमय देश हमारा।
जहाँ पहुँच अनजान क्षितिज को मिलता एक सहारा॥

सरल तामरस गर्भ विभा पर, नाच रही तरुशिखा मनोहर।
छिटका जीवन हरियाली पर, मंगल कुंकुम सारा॥

लघु सुरधनु से पंख पसारे, शीतल मलय समीर सहारे।
उड़ते खग जिस ओर मुँह किए, समझ नीड़ निज प्यारा॥

बरसाती आँखों के बादल, बनते जहाँ भरे करुणा जल।
लहरें टकरातीं अनन्त की, पाकर जहाँ किनारा॥

हेम कुम्भ ले उषा सवेरे, भरती ढुलकाती सुख मेरे।
मंदिर ऊँघते रहते जब, जगकर रजनी भर तारा॥

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.