Hindi Poem of Kunwar Narayan “Pyar ke badle“ , “प्यार के बदले” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

प्यार के बदले
Pyar ke badle

कई दर्द थे जीवन में:
एक दर्द और सही, मैंने सोचा —
इतना भी बे-दर्द होकर क्या जीना!

अपना लिया उसे भी
अपना ही समझ कर

जो दर्द अपनों ने दिया
प्यार के बदले…

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.