Hindi Poem of Kabir ke dohe “Tune Raat gavayi soy eke divas gavaya khay ke , “तूने रात गँवायी सोय के दिवस गँवाया खाय के” Complete Poem for Class 10 and Class 12

तूने रात गँवायी सोय के दिवस गँवाया खाय के -कबीर

Tune Raat gavayi soy eke divas gavaya khay ke -Kabir ke dohe

 

तूने रात गँवायी सोय के दिवस गँवाया खाय के ।
हीरा जनम अमोल था कौड़ी बदले जाय ॥

सुमिरन लगन लगाय के मुख से कछु ना बोल रे ।
बाहर का पट बंद कर ले अंतर का पट खोल रे ।
माला फेरत जुग हुआ गया ना मन का फेर रे ।
गया ना मन का फेर रे ।
हाथ का मनका छाँड़ि दे मन का मनका फेर ॥

दुख में सुमिरन सब करें सुख में करे न कोय रे ।
जो सुख में सुमिरन करे तो दुख काहे को होय रे ।
सुख में सुमिरन ना किया दुख में करता याद रे ।
दुख में करता याद रे ।
कहे कबीर उस दास की कौन सुने फ़रियाद ॥

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.